Khabar Bulandshahr

हर घर तिरंगा: स्वतंत्रता दिवस पर जिले में 5.40 लाख तिरंगा लहराएंगे, खींचा खाका, तैयारियां जोरों पर

बुलंदशहर: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिले में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को ऐतिहासिक बनाने की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। जिले में 5.40 लाख से अधिक तिरंगे झंडे फहराए जाएंगे। इसके लिए पंचायत राज विभाग को मुख्य रूप स्व जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिला मजिस्ट्रेट (डीएम) श्रुति ने सभी संबंधित विभागों को अभियान की सफलता के लिए निर्देश जारी कर दिए हैं।

पंचायत राज विभाग के जिला अधिकारी नवीन कुमार मिश्रा ने बताया कि अभियान के तहत जिले की सभी 946 ग्राम पंचायतों, नगर और निकाय क्षेत्रों में तिरंगे झंडे फहराए जाएंगे। ग्राम प्रधानों और सचिवों को इसकी जिम्मेदारी दी गई है। विभिन्न विभागों से झंडे एकत्र करने के साथ-साथ महिला समूहों को भी तिरंगा निर्माण में जोड़ा गया है, जो इस अभियान में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं।

ये भी पढ़े:बिजनौर बैराज से छोड़ा 1.80 लाख क्यूसेक पानी, अनूपशहर में गंगा का जलस्तर बढ़ा, प्रशासन सतर्क, मस्तराम घाट जलमग्न

12 से 15 अगस्त तक शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक हर घर की छत पर तिरंगा लहराने का लक्ष्य रखा गया है। डीएम के निर्देश पर सभी विभाग और समुदाय मिलकर इस राष्ट्रीय अभियान को सफल बनाने में जुटे हैं। मिश्रा ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस के दिन जिले में यह पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा, और ‘हर घर तिरंगा’ अभियान देशभक्ति का संदेश हर कोने तक पहुंचाएगा।यह अभियान न केवल राष्ट्रीय एकता को मजबूत करेगा, बल्कि स्थानीय स्तर पर महिला समूहों और ग्राम पंचायतों की सक्रिय भागीदारी से सामुदायिक सहभागिता को भी बढ़ावा देगा। जिले के लोग इस ऐतिहासिक आयोजन के लिए उत्साहित हैं

ये भी पढ़े: जहांगीराबाद में युवक के सिर में गोली मारकर हत्या, खेत में मिला शव.. पुलिस जांच में जुटी

ये भी पढ़े: बुलंदशहर जिला अस्पताल में बदहाल स्वास्थ्य सेवाएं: टॉर्च की रोशनी में इलाज, तीमारदार झल रहे पंखा

हमारी खबरों को साझा करें

अन्य खबरें यहां पढे़