Khabar Bulandshahr

एकल अभियान और राष्ट्र चेतना मिशन की महिलाओं ने पुलिसकर्मियों को बांधी राखी, मनाया रक्षाबंधन

बुलंदशहर: कोतवाली नगर क्षेत्र में एकल विद्यालय अभियान (संभाग पश्चिम उत्तर प्रदेश, भाग गढ़गंगा अंचल) और राष्ट्र चेतना मिशन के संयुक्त आयोजन में रक्षाबंधन का पर्व उत्साहपूर्वक मनाया गया। संगठन की महिला कार्यकर्ताओं ने जज कंपाउंड पुलिस चौकी पर तैनात पुलिसकर्मियों को राखी बांधकर उनके स्वस्थ जीवन और दीर्घायु की कामना की। कार्यक्रम में चौकी प्रभारी जितेंद्र कुमार सिंह, एसआई आनंद कुमार, एसआई हर्षित गर्ग, हेड कांस्टेबल शाहिद मंसूर, मोहित कुमार, होमगार्ड अशोक कुमार शर्मा सहित अन्य पुलिसकर्मियों को तिलक लगाकर राखी बांधी और मिठाई खिलाई गई।

पुलिसकर्मियों को राखी बांधते हुए, वीडियो

एकल अभियान के जिलाध्यक्ष रवि कुमार सिंह ने समाज की सुरक्षा में पुलिसकर्मियों के समर्पण और परिश्रम की सराहना करते हुए आभार जताया। राष्ट्र चेतना मिशन के अध्यक्ष हेमंत सिंह ने कहा कि प्रत्येक वर्ष रक्षाबंधन पर पुलिसकर्मियों को राखी बांधकर उनके कर्तव्यनिष्ठा और नागरिक सेवा के प्रति समर्पण का सम्मान किया जाता है। कार्यक्रम में एकल अभियान के अंचल प्रमुख कृष्ण कुमार, प्रशिक्षण बहन सुनीता, गतिविधि प्रमुख मीनू, संच प्रशिक्षक बीना, राष्ट्र चेतना मिशन के नगर विद्यार्थी प्रमुख देवेश शर्मा, कोमल, अनुराधा, संजना और सीमा शर्मा उपस्थित रहीं।

ये भी पढ़े:अनूपशहर के स्कूल में शिक्षिका की करंट से दर्दनाक मौत, 15 अगस्त के कार्यक्रमों की करवा रहीं थी तैयारियां

ये भी पढ़े: बच्चों के विवाद में महिला की बेरहमी से पिटाई, सीसीटीवी में कैद हुई मारपीट

हमारी खबरों को साझा करें

अन्य खबरें यहां पढे़