खुर्जा: अवैध रूप से चल रही एक डग्गेमार बस पर परिवहन विभाग ने कड़ा एक्शन लिया। यह बस यूपी परिवहन निगम जैसी दिख रही थी। खुर्जा डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक राजेन्द्र सिंह और पीटीओ विकास अस्थाना ने कार्रवाई करते हुए बस को सीज कर दिया। बस सीज होता देख ड्राइवर रफूचक्कर हो गया। जबकि यात्रियों ने बस कंडक्टर को धर दबोचा। उसके साथ हाथापाई की। कपड़े तक फाड़ दिए। घंटों तक हंगामा चला।
सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक की बाइट सुनिए, वीडियो
हंगामा करते यात्री, वीडियो
सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक राजेन्द्र सिंह ने बताया कि क्षेत्र में अवैध
यानि डग्गामार वाहनों की भरमार है। इसका असर रोडवेज बसों में जाने वाले यात्रियों की संख्या पर पड़ा है। निजी बस संचालक मनमाना किराया वसूलते हैं। इसी को देखते हुए अभियान चलाया गया। सरकारी रोडवेज जैसी दिखने वाली बस को सीज कर दिया गया। अभियान आगे भी जारी रहेगा।
ये खबर भी पढ़े:खेत पर गई विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान, गृह क्लेश माना जा रहा कारण, परिजनों का इंकार, पुलिस जांच में जुटी
ये खबर भी पढ़े:भजन गायिका पर मृत डॉक्टर की संपत्ति हड़पने का आरोप, पत्नी ने दर्ज कराई FIR