Khabar Bulandshahr

शिकारपुर में दर्दनाक हादसा: कैंटर-ट्रक की टक्कर में कैंटर चालक की मौत

शिकारपुर: बीती रात मेरठ-बदायूं हाईवे पर सुरजभान कॉलेज के पास एक भीषण सड़क हादसा हुआ कैंटर और ट्रक की आमने-सामने की टक्कर हो गई। दर्दनाक हादसे में कैंटर चालक की मौके पर ही मौत हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रात के समय तेज रफ्तार में चल रहे दोनों वाहनों की टक्कर इतनी जोरदार थी कि कैंटर का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही शिकारपुर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। पुलिस ने कैंटर चालक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

ये खबर भी पढ़े:लखावटी गंग नहर में कटाव से कई गांवों की फसलें जलमग्न, श्मशान घाट और स्वास्थ्य केंद्र भी डूबे

ये खबर भी पढ़े: बिजली चोरी पकड़ने गई टीम पर दबंगों का हमला, लाइनमैन को पीटा, वीडियो वायरल

हमारी खबरों को साझा करें

अन्य खबरें यहां पढे़