बुलंदशहर: फेशियल अटेंडेंस के मामले में अपनी जिद पर अड़ा जेई संघ बैकफुट पर आने की स्थिति है। मेरठ में डायरेक्टर और बुलंदशहर में चीफ इंजीनियर के स्तर से हुई वार्ता में भी जेई संघ ने फेशियल अटेंडेंस की मांग मान ली है। लेकिन इसी बीच एक ट्विस्ट भी है, चीफ इंजीनियर ने जवाब दिए बिना जेई संघ की 84 अवर अभियंताओं के खिलाफ हुई स्पष्टीकरण संबंधी कार्रवाई की मांग को निरस्त या स्थगित करने से साफ इंकार कर दिया है। चीफ इंजीनियर का साफ कहना है कि लिखित कार्रवाई कभी मौखिक तौर पर निरस्त नहीं की जाती। जेई संघ अब इन्हीं 84 कर्मियों के हितों को लेकर अड़ा है। मामला देखें तो टकराव बढ़ने की सम्भावना बहुत अधिक है। जेई संघ के पदाधिकारियों का साफ कहना है कि उसे ही झुकाया गया तो वो भी आरपार करने की स्थिति में रहेगा।
जेई संघ की ये खबर भी पढ़े:चीफ इंजीनियर- जेई संघ में बढ़ी रार, अब वेतन रोकने पर कर्मचारी संघर्ष समिति का पलटवार, बिजली जेई संघ अध्यक्ष ने चीफ अभियंता को लिखा पत्र, मन में पछतावा न रहे, मुझे जल्द जेल भेजें
जेई संघ के अवर अभियंता सचिव पवन कुमार ने बताया कि मेरठ में निदेशक से वार्ता हुई। हमने केंद्र सरकार और शासन के निर्णय को ध्यान में रखते हुए फेशियल अटेंडेंस की मांग मान ली। आने वाले दिनों में जेई इसी तरीके से अपनी हाजिरी लगाएंगे। चीफ इंजीनियर अपनी मनमानी पर अड़े हैं। शनिवार सुबह करीब दो घण्टा उनसे बात बातचीत हुई। वो सुनने की तैयार ही नहीं थे। 84 अवर अभियंताओं के खिलाफ की जा रही कार्रवाई को जबतक स्थगित नहीं किया जाता है। तबतक संग़ठन आंदोलनरत रहेगा।
जेई संघ की ये खबर भी पढ़े:जेई संघ की हड़ताल से बुलंदशहर में बिजली आपूर्ति पर संकट, टीजीटू बनाए जाएंगे बिजलीघर प्रभारी.. चीफ इंजीनियर ने एमडी से अनुमति मांगी
चीफ इंजीनियर संजीव कुमार ने बताया कि जब जेई संग़ठन मान चुका है। उसे फेशियल अटेंडेंस से परहेज नहीं है तो फिर दिक्क्त क्या है? जेई संघ का धरना ही फेशियल अटेंडेंस को लेकर था। उन्होंने साफ कहा कि जब 84 अवर अभियंताओं को नोटिस जारी हुआ है तो समाधान नोटिस के जवाब देने से हो होगा। नोटिस कभी मौखिक तौर पर समाप्त नहीं होते। उसमें जिसके खिलाफ कार्रवाई होनी है या नहीं होनी है, वो लिखित ही होगी। मनमानी किसी अवर अभियंता की बर्दाश्त नहीं की जाएगी। शासन के आदेशों की जो अवहेलना करेगा। उसके खिलाफ कार्रवाई निश्चित है।
जेई संघ की ये खबर भी पढ़े:बुलंदशहर जेई संघ चीफ इंजीनियर को दरकिनार कर मेरठ में डायरेक्टर से मिला, एक- दो दिन में हड़ताल खत्म होने के आसार, आमजन को मिलेगी राहत