बुलंदशहर: विद्युत कर्मचारी संघर्ष समिति व जेई संघ के जोनल अध्यक्ष आरसी द्विवेदी और मुख्य अभियंता (वितरण) के बीच तनाव बढ़ गया है। मुख्य अभियंता के पत्र में द्विवेदी पर कर्मचारियों को भड़काने और विद्युत आपूर्ति में व्यवधान का आरोप लगाया गया। जवाब में द्विवेदी ने फेशियल अटेंडेंस नीति को पावर कॉरपोरेशन का फैसला बताते हुए वेतन रोकने को तानाशाही करार दिया। उन्होंने विद्युत निगम मुख्य अभियंता को पत्र लिखा है कि आपके पत्र की भाषा से यह प्रतीत होता है कि मेरे विरुद्ध झूठा आरोप लगाकर विधि सम्मत कार्रवाई करने को आतुर है, मेरी आपसे विनम्रता पूर्वक सलाह है इस कार्य को जितनी जल्दी हो सके पूर्ण करें आपके मन में यह पछतावा ना हो की आरसी द्विवेदी को जेल नहीं भिजवाए आप इस कार्य को शीघ्र पूर्ण करें।
ये खबर भी पढ़कर देखें: गाड़ी हटाने के विवाद में युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग, गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर
समिति ने 26 जुलाई की समीक्षा बैठक और ऑनलाइन कार्यों में असहयोग का ऐलान किया, लेकिन बिजली आपूर्ति सुचारु रखने की बात कही। वेतन रोकने से कर्मचारियों की आर्थिक स्थिति बिगड़ने और धरने की चेतावनी दी गई। हालांकि जेई संघ पूरे मामले में बिगुल फूंके हुए है।
ये खबर भी पढ़े: ड्रोन उड़ाने के शक में युवक को पीटा, पुलिस जांच में युवक मंदबुद्धि निकला.. हापुड़ के आश्रम भेजा जा रहा