शिकारपुर: क्षेत्र के आचरुकला गांव स्थित उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक की शाखा में समूह की महिलाओं ने जमकर हंगामा काटा। महिलाएं ग्रामीण बैंक पर ताला जड़कर बैंक के आगे ही बैठ गई। बैंक के शाखा प्रबंधक पर बदव्यवहार करने का आरोप लगाते हुए नारेबाजी की। महिलाओं ने दावा किया कि बैंक कर्मी तय समय पर बैंक में काम करने आए थे। किसी को भी बैंक में नहीं घुसने दिया। समूह की महिलाओं ने कहा कि जबतक उनकी मांगें पूरी नहीं होती हैं। वो बैंक के आगे से नहीं हटेंगी।
समूह की पीड़ित महिला का बयान, वीडियो(एक)
समूह की पीड़ित महिला का बयान, वीडियो(दो)
बैंक के आगे बैठकर नारेबाजी करती महिलाएं
क्या है मामला?
महिलाओं का आरोप है कि बैंक में उनके समूह से संबंधित काम, विशेष रूप से कैश क्रेडिट लिमिट (सीसीएल) और अन्य कागजी कार्रवाइयों में भारी लेटलतीफी की जा रही है। उनका कहना है कि बैंक अधिकारी उनके काम को समय पर पूरा नहीं करते और कागजी प्रक्रिया में अनावश्यक देरी करते हैं। इसके अलावा, महिलाओं ने आरोप लगाया कि बैंक अधिकारी मनमाने ढंग से ब्याज की गणना कर रहे हैं, जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।
बैंक के वरिष्ठ अफसर भी मनाने के लिए पहुंचे
महिलाओं से वार्ता करते अधिकारी, वीडियो
महिलाओं के हंगामे की सूचना बैंक के वरिष्ठ अफसरों को दी गई। वरिष्ठ अफसर महिलाओं को मनाने के लिए गांव में पहुंच गए। महिलाओं को काफी देर समझाया गया, लेकिन महिलाएं नहीं मानी। महिलाएं बैंक के आगे ही डटी रहीं।
शाखा प्रबंधक पर अभद्रता का आरोप
प्रदर्शनकारी महिलाओं ने शाखा प्रबंधक पर अभद्र व्यवहार का भी गंभीर आरोप लगाया। उनका कहना है कि जब वे अपनी समस्याओं को लेकर बैंक पहुंचती हैं, तो उनकी बातों को गंभीरता से नहीं लिया जाता और उल्टा उनसे बदतमीजी की जाती है। गुस्साई महिलाओं ने अपनी मांगों को लेकर बैंक के गेट पर ताला लगा दिया और धरने पर बैठ गईं।
ये खबर भी पढ़े: अनूपशहर में नाग पंचमी की पूर्व संध्या पर नंदी महाराज का चमत्कार, मूर्ति ने पिया दूध… देखें वीडियो
ये खबर भी पढ़े:बुलंदशहर में नशीली गोलियां बेचने वाले ‘चूहा’ को 12 साल की सजा, 1.20 लाख का जुर्माना.. खबर पढ़कर जानिए ये चूहा कौन?