Khabar Bulandshahr

खुर्जा में गंदगी से परेशान किला गांव के ग्रामीणों का तहसील पर प्रदर्शन, धरने की चेतावनी

खुर्जा: किला गांव में फैली गंदगी से परेशान ग्रामीणों ने शुक्रवार को भारतीय किसान यूनियन चढूनी के बैनर तले तहसील कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। नारेबाजी के साथ ग्रामीणों ने प्रशासन के खिलाफ रोष जताया और समस्या के समाधान न होने पर धरने की चेतावनी दी।

ग्रामीणों ने बताया कि गांव में शीतला माता मंदिर से होकर गुजरने वाले रास्ते पर गंदगी का ढेर लगा रहता है, जिससे मंदिर आने-जाने वालों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। कई बार प्रशासन से शिकायत करने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई, जिससे स्थिति जस की तस बनी हुई है। प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने एसडीएम प्रतीक्षा पांडेय को ज्ञापन सौंपकर तत्काल गंदगी हटाने और रास्ते को साफ करने की मांग की। प्रदर्शन में राजकुमार, दिनेश, सोनू, प्रदीप चौधरी, रमेश, संजय, नरेश, सुनीता, कविता, माला देवी, रेखा, मधु, सुंदरी, सरोज सहित कई ग्रामीण शामिल रहे।

ये खबर भी पढ़े:खुर्जा में अपर गंग नहर में मिला 46 वर्षीय व्यक्ति का शव, पुलिस ने शुरू की जांच

ये खबर भी पढ़े: जेई संघ का दावा: अवर अभियंताओं ने मोबाइल सिम अफसरों को सौंपे, टीजी2 ने व्हाट्सअप ग्रुप छोड़े, बुलंदशहर में भीषण गर्मी में गहरा सकता है बिजली संकट

हमारी खबरों को साझा करें

अन्य खबरें यहां पढे़