Khabar Bulandshahr

जहाँगीरपुर पुलिस ने पेश की ईमानदारी की मिसाल, खोए हुए 8.5 लाख रुपये ढूंढकर लौटाए

बुलंदशहर: जहाँगीरपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने ईमानदारी की ऐसी मिसाल पेश की है। पुलिसकर्मियों न केवल एक शख्स का खोया हुआ धन लौटाया, बल्कि लोगों के दिलों में पुलिस के प्रति विश्वास भी जगाया। एक व्यक्ति के बैग से गायब हुए 8 लाख 50 हजार रुपये को पुलिस ने न केवल खोज निकाला, बल्कि उसे उसके असली मालिक के सुपुर्द भी कर दिया।

जानकारी के अनुसार, चांदपुर निवासी एक शख्स 8 लाख 50 हजार रुपये लेकर अपने गांव चक बैरमपुर के लिए निकला था। रास्ते में उसका बैग फट गया, और उसे पता ही नहीं चला कि इतनी बड़ी रकम कब और कहाँ गायब हो गई। हताश और परेशान शख्स ने जहाँगीरपुर पुलिस से मदद की गुहार लगाई। सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और तत्परता दिखाते हुए रुपये की खोजबीन शुरू की।

ये खबर भी पढ़कर देखें: घर में घुसा 12 फीट का अजगर, वन विभाग ने रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा

कई घंटों की मेहनत और छानबीन के बाद जहाँगीरपुर पुलिस ने नकदी को बरामद कर लिया और उसे पीड़ित व्यक्ति को सौंप दिया। रुपये वापस पाकर शख्स की खुशी का ठिकाना न रहा। उसने जहाँगीरपुर पुलिस के प्रति आभार जताते हुए कहा, “मैंने उम्मीद छोड़ दी थी, लेकिन पुलिस की तत्परता और ईमानदारी ने मेरा विश्वास जीत लिया।

ये खबर भी पढ़े: बुलंदशहर में विद्युत कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन, वेतन रोकने और कर्मियों के उत्पीड़न के खिलाफ खोला मोर्च

ये खबर भी पढ़े:अहार के पौटा बादशाहपुर में करंट लगने से महिला की मौत, परिजनों ने पोस्टमार्टम से किया इनकार

हमारी खबरों को साझा करें

अन्य खबरें यहां पढे़