बुलंदशहर: कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति, जनपद बुलंदशहर ने प्रबंधन द्वारा जून माह का वेतन अनावश्यक रूप से रोकने और कर्मचारियों के उत्पीड़न के खिलाफ गुरुवार को चीफ ऑफिस में सामूहिक विरोध प्रदर्शन किया। सभा में जनपद के लगभग 400 अवर अभियंता (जेई) और टीजी-2 कर्मचारी शामिल हुए। सभी ने प्रबंधन की दमनकारी नीतियों के खिलाफ एकजुटता दिखाई।
आर्थिक संकट और आक्रोश का माहौल
सभा को संबोधित करते हुए विद्युत कर्मचारी संघर्ष समिति के अध्यक्ष श्री आर.सी. द्विवेदी ने कहा, “जून माह का वेतन न मिलने से अवर अभियंताओं और टीजी-2 कर्मचारियों के सामने गंभीर आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। आंधी, बारिश और भीषण गर्मी जैसी विपरीत परिस्थितियों में भी कर्मचारियों ने उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की और विभागीय कार्यों को पूरी निष्ठा से पूरा किया। इसके बावजूद प्रबंधन ने अनुचित तरीके से वेतन रोककर कर्मचारियों का उत्पीड़न किया, जिससे सभी में भारी आक्रोश है।”
ये खबर भी पढ़े:अहार के पौटा बादशाहपुर में करंट लगने से महिला की मौत, परिजनों ने पोस्टमार्टम से किया इनकार
ये खबर भी पढ़े: जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन