एक लाख का इनामी बदमाश पुलिस मुठभेड़ में ढेर, एसटीएफ को मिली सफलता

21 June 2025

बुलंदशहर: नोएडा एसटीएफ की बुलंदशहर में 1 लाख के इनामी बदमाश से मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में कैराना निवासी 1 लाख का इनामी बदमाश विनोद गड़रिया ढेर हो गया। इसे एसटीएफ और स्थानीय पुलिस की बड़ी सफलता के रूप में देखा जा रहा है।

—–

एक लाख का इनामी विनोद गड़रिया

विनोद गड़रिया पश्चिमी यूपी समेत पूर्वी यूपी के कई जिलों में भी अपराध का पर्याय बना हुआ था। एसटीएफ को विनोद गड़रिया के बुलंदशहर स्थित कस्बा जहाँगीरबाद में मौजूदगी की जानकारी मिली। ग्यारहमील क्षेत्र में एसटीएफ और स्थानीय पुलिस ने उसे घेराबंदी कर ढेर कर दिया। विनोद गड़रिया ने पुलिस पर फायर झोंके। पुलिस की जवाबी फायरिंग में ही उसकी मौत हुई है। विनोद गड़रिया पर अलग अलग जिलों में तीन दर्जन से अधिक मामले मुकदमे दर्ज थे।

ये खबर भी पढ़े: पुलिया से टकराई कार, नीचे गिरते ही धूं धूं कर लगी, परिवार के 5 लोग जिंदा जले