Khabar Bulandshahr

माधोगढ़ में दिल्ली पुलिस पर हमले का मामला: मुख्य आरोपी सुबोध की पत्नी, पिता सहित चार गिरफ्तार, सुबोध अभी फरार

खानपुर: माधोगढ़ गांव में 15 जुलाई को दिल्ली पुलिस पर हुए हमले के मामले मे पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। धोखाधड़ी के मुख्य आरोपी सुबोध की पत्नी कविता, पिता महाराज सिंह, रिंकू और आरव को गिरफ्तार कर लिया गया है। हालांकि, मुख्य आरोपी सुबोध अभी भी पुलिस की पकड़ से बाहर है। खानपुर थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि मामले में 12 अभियुक्तों के खिलाफ केस दर्ज किया गया था, और अब तक चार गिरफ्तार किए गए हैं। पुलिस सुबोध सहित अन्य फरार आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है।

दिल्ली पुलिस पर हमले की मूल खबर यहां पढ़े: दिल्ली पुलिस की टीम पर हमला करने वालों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें गठित, दी जा रही ताबड़तोड़ दबिश, 12 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज

क्या हुआ था घटनाक्रम
15 जुलाई को दिल्ली के हौजखास थाने की पुलिस धोखाधड़ी के एक मामले में फरार घोषित सुबोध को पकड़ने माधोगढ़ गांव पहुंची थी। दिल्ली पुलिस के हेड कॉन्स्टेबल हरिकेश मीणा और कुलदीप सिंह, खानपुर थाने की स्थानीय पुलिस के साथ, सुबोध को हिरासत में ले चुके थे। लेकिन, जैसे ही पुलिस उसे लेकर रवाना होने लगी, सुबोध के परिजनों और कुछ ग्रामीणों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया। इस हमले में भीड़ ने पुलिस को घेरकर सुबोध को छुड़ा लिया और मौके से फरार हो गए। स्याना सर्कल के अन्य थानों से अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर पहुंचा, लेकिन तब तक हमलावर सुबोध के साथ भाग चुका था।

पुलिस की कार्रवाई
खानपुर पुलिस ने सुबोध और 12 अन्य लोगों के खिलाफ कानून प्रवर्तन में बाधा डालने और पुलिस पर हमला करने के आरोप में मामला दर्ज किया। स्याना सर्कल के सीओ प्रखर पांडेय ने कहा, “दिल्ली पुलिस की शिकायत के आधार पर केस दर्ज किया गया है। हमलावरों और सुबोध को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।” पुलिस ने रिंकू, आरव, महाराज सिंह और कविता को गिरफ्तार कर लिया है, और अन्य संदिग्धों की तलाश में छापेमारी तेज कर दी गई है।

ये खबर भी पढ़े: शिकारपुर-जहांगीराबाद में कांवड़ मार्ग पर शिवभक्तों का तांता, चेयरपर्सन और अधिकारियों ने की पुष्प वर्षा

ये खबर भी पढ़े: स्याना में गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल: मुस्लिम समाज ने कांवड़ियों पर की पुष्प वर्षा, लगाया भंडारा

हमारी खबरों को साझा करें

अन्य खबरें यहां पढे़