Khabar Bulandshahr

डिबाई के जंगल में मिला 22 वर्षीय युवक का शव, पुलिस जांच में जुटी

बुलंदशहर: डिबाई थाना क्षेत्र के गांव घुसराना के जंगल में शुक्रवार को 22 वर्षीय युवक का शव मिला। युवक की पहचान भूपेंद्र के रूप में हुई जा। मृतक भूपेंद्र नोएडा में एक कंपनी में नौकरी करता था और छुट्टी पर अपने गांव आया हुआ था। बताया जा रहा है कि उसकी शादी महज दो महीने पहले ही हुई थी।

वीडियो में जानकारी देते एसएसपी दिनेश कुमार सिंह

जांच के लिए मौके पर पहुंचे एसएसपी
शव मिलने की सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंचे बुलंदशहर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) दिनेश कुमार सिंह ने घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल की मोर्चरी भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में मौत के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है, लेकिन पुलिस सभी पहलुओं पर बारीकी से जांच कर रही है।

पुछताछ करते एसएसपी दिनेश कुमार सिंह

एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने बताया, “घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई शुरू कर दी है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है, और जल्द ही इस मामले का खुलासा कर लिया जाएगा। हर एंगल से घटना की जांच की जा रही है।

ये खबर भी पढ़े: अनूपशहर में ”विकास की औद्योगिक क्रांति”: हरियाणा टेक्सटाइल का 2000 करोड़ का निवेश, 40,000 रोजगार के अवसर

ये खबर भी पढ़े: बीकेडीए सचिव पर उपभोक्ता आयोग की सख्त कार्रवाई, जमानती वारंट जारी

हमारी खबरों को साझा करें

अन्य खबरें यहां पढे़