खुर्जा: कांवड़ मार्ग पर तेज रफ्तार वाहनों के खिलाफ खुर्जा पुलिस ने मंगलवार को कड़ा अभियान चलाया। सीओ खुर्जा पूर्णिमा सिंह की अगुवाई में NH34 पर अगवाल कट के पास यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों पर कार्रवाई की गई। इस दौरान लगभग 25 ओवरस्पीडिंग वाहनों के चालान काटे गए।
जानकारी देती खुर्जा सीओ पूर्णिमा सिंह
जबकि 50 वाहन चालकों को चेतावनी देकर छोड़ा गया।
पुलिस की इस कार्रवाई का मकसद कांवड़ मार्ग पर बढ़ते हादसों को रोकना और यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित करना था। कांवड़ यात्रा के दौरान सड़क सुरक्षा को लेकर प्रशासन की ओर से यह विशेष अभियान चलाया गया। सीओ पूर्णिमा सिंह ने बताया कि तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने वालों के खिलाफ आगे भी सख्ती जारी रहेगी।
ये खबर भी पढ़े: बुलंदशहर में हादसा: स्कूटी सवार को बचाने के प्रयास में पलटा ट्रक, एक की मौत
ये खबर भी पढ़े:गुलावठी के पीएम श्री स्कूल में फावड़े से मैदान खोद रहे छात्र, वीडियो वायरल, अफसर- शिक्षकों पर सवाल