Khabar Bulandshahr

मच्छरों को मारने के लिए दवा छिड़की, बाद में शराब पीकर खाट पर लेटे, एक मजदूर की मौत, दूसरे की हालत गंभीर, ग्राम प्रधान पर एक्सपायरी दवा का आरोप लगा… गांव में हंगामा

बुलंदशहर: खानपुर थाना क्षेत्र के श्यौरामपुर गांव में रविवार को फॉगिंग के बाद एक मजदूर की मौत और दूसरे की हालत बिगड़ने से हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने प्रधान पर एक्सपायरी दवा के छिड़काव का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। देर रात एसडीएम और सीओ ने पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया।

क्या है मामला?
गांव में मच्छरों और कीड़ों से बचाव के लिए प्रधान पति अमित कुमार ने दो मजदूरों राजू और सुखवीर उर्फ सुखना से फॉगिंग करवाई। दोपहर तक छिड़काव के बाद दोनों मजदूर सौंझना झाया के ठेके पर शराब पीने गए। देर शाम खेत में लेटे दोनों की अचानक तबीयत बिगड़ी। प्रधान पति की सूचना पर उन्हें अस्पताल ले जाया गया। जहां राजू को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि सुखवीर को गंभीर हालत में हायर मेडिकल सेंटर रेफर किया गया।

ये खबर पढ़कर देखें: बुलंदशहर में बिजली चोरी के लिए कटिया डालने का विवाद खूनी संघर्ष में बदला, तीन महिलाएं घायल, गांव में तनाव

ग्रामीणों का आरोप, प्रधान का खंडन
मृतक के परिजनों और ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि मजदूरों को एक्सपायरी दवा दी गई, जिससे यह हादसा हुआ। हंगामे की सूचना पर देर रात 11 बजे एसडीएम विजय प्रताप सिंह और सीओ प्रखर पाण्डेय गांव पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों को निष्पक्ष जांच का भरोसा देकर शांत किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं, प्रधान पति अमित कुमार ने दवा के बिल दिखाते हुए एक्सपायरी दवा के आरोप को निराधार बताया।

पुलिस का बयान
सीओ प्रखर पाण्डेय ने कहा कि प्रारंभिक जांच में लगता है कि कीटनाशक और शराब के नशे के मिश्रण से मजदूर की मौत हुई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से सटीक कारण स्पष्ट होगा। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

ये खबर भी पढ़े: बुलंदशहर में पुलिस मुठभेड़: 15 हज़ार का इनामी बदमाश घायल, दो गिरफ्तार

ये खबर भी पढ़े: शिकारपुर में सावन के पहले सोमवार पर शिवालयों में उमड़ी भक्तों की भीड़, हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजे मंदिर

हमारी खबरों को साझा करें

अन्य खबरें यहां पढे़