Khabar Bulandshahr

भाकियू कार्यकर्ताओं ने दरोगा को गिरा-गिराकर पीटा, 6 गिरफ्तार, 10-15 के खिलाफ FIR

बुलंदशहर: जिले में एक सनसनीखेज घटना ने इलाके में हड़कंप मचा दिया। आरोप है कि रामघाट थाना क्षेत्र के अलीगढ़ रोड पर गंगागढ़ पुलिया के पास भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के कार्यकर्ताओं ने दरोगा संजीत कुमार के साथ मारपीट की। इस घटना के बाद पुलिस ने कड़ा रुख अपनाते हुए 6 भाकियू कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया और 10-15 अज्ञात कार्यकर्ताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

गिरफ्तारी आरोपी, वीडियो

जानकारी के अनुसार, भाकियू कार्यकर्ता अपने एक साथी पंकज के खिलाफ पहले से दर्ज एक मारपीट के मामले को लेकर नाराज थे। इसी गुस्से में उन्होंने रामघाट थाने में तैनात दरोगा संजीत कुमार पर हमला बोल दिया। बताया जा रहा है कि कार्यकर्ताओं ने दरोगा को गिराकर बेरहमी से पीटा। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा और स्थिति को नियंत्रण में लिया।
दरोगा संजीत कुमार की तहरीर के आधार पर पुलिस ने 10-15 भाकियू कार्यकर्ताओं के खिलाफ संगीन धाराओं में FIR दर्ज की है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 6 आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। रामघाट थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है और फरार आरोपियों की तलाश के लिए छापेमारी की जा रही है।

ये खबर भी पढ़े: खुर्जा में जिम से लौट रहे युवक को गोली मारी, हालत गंभीर, पांच आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

ये खबर भी पढ़े:शिकारपुर में किसान यूनियन टिकैत की जन आक्रोश पदयात्रा, तहसील परिसर में जोरदार धरना-प्रदर्शन

हमारी खबरों को साझा करें

अन्य खबरें यहां पढे़