Khabar Bulandshahr

बुलंदशहर में भाजपा नेताओं की फजीहत: पहले किया गुंडा एक्ट के आरोपी को सम्मानित, दूसरे मामले में श्मशान घाट में नेता अश्लील हरकत करता पकड़ा गया

बुलंदशहर: भाजपा का शीर्ष नेतृत्व अनुशासन के लिए जाना जाता है। रेग्युलर मीटिंग और दिशा- निर्देशों में भी यही सीख कार्यकर्ताओं को दी जाती है। लेकिन बुलंदशहर में भाजपा नेताओं की पिछले दो से तीन दिनों में फजीहत हुई है। वो शायद ही कभी देखने को मिली हो। पहली दिक्क्त तब बढ़ी, जब एक गुंडा एक्ट के आरोपी को ही भाजपा के पदाधिकारियों ने न केवल फूल माला पहनाई, बल्कि ढोल नगाड़ों से उसका स्वागत किया। दूसरे मामले ने जनपद ही नहीं राज्य स्तर पर बवाल काट दिया। बीजेपी का शीर्ष नेतृत्व सक्रिय हुआ और दोनों ही मामलों का संज्ञान भी लिया गया।

भाजपाइयों ने गुंडा एक्ट के आरोपी कर दिया सम्मानित

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक कार्यक्रम ने विवाद खड़ा कर दिया है। गुरुवार को अग्रसेन मंडल की नई कार्यकारिणी के सम्मान समारोह में भाजपा पदाधिकारियों ने गुंडा एक्ट और बीडीसी सदस्य पर गोली चलाने के आरोपी रविंद्र को माला पहनाकर सम्मानित किया। इस दौरान रविंद्र ने भाजपा नेताओं के साथ फोटो भी खिंचवाया, जोकि वायरल हो गया।

गुंडा एक्ट के आरोपी की खबर यहां पढ़े: बीडीसी सदस्य पर गोली चलाने और गुंडा एक्ट के आरोपी का भाजपा ने किया सम्मान, फोटो वायरल होने पर दी सफाई

बता दें कि अगस्त 2024 में रविंद्र ने गांव हीरापुर में बीडीसी सदस्य पर गोली चलाई थी, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा था। जून 2025 में उसके खिलाफ गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई भी हुई थी। फोटो वायरल होने के बाद भाजपा पदाधिकारियों ने मीडिया में सफाई दी है कि रविंद्र को कोई पद नहीं दिया गया है। कार्यक्रम में वह किसी कार्यकर्ता के साथ आया था। जिसके चलते उसे भी माला पहना दी गई थी।

श्मशान घाट में अश्लील हरकत करता पकड़ा गया BJP नेता

मूल खबर यहां पढ़े: ‘खबर बुलंदशहर’ की खबर का असर: श्मशान घाट में रंगरलियां मनाने वाला भाजपा नेता फरार

मामला सलेमपुर थाना क्षेत्र के कैलावन गांव के श्मशान घाट का है, जहां राहुल बाल्मीकि को एक विवाहित महिला के साथ कार में अर्धनग्न अवस्था में स्थानीय लोगों ने पकड़ा। ग्रामीणों ने घटना का वीडियो बनाया। खबर बुलंदशहर ने इसे ब्रेक किया। जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। वीडियो में राहुल लोगों से माफी मांगते और उनके पैर पकड़ते नजर आ रहा है, जबकि महिला दुपट्टे से चेहरा छिपाने की कोशिश करती दिख रही है। राहुल वाल्मीकि बीजेपी की अनुसूचित जाति का जिला मंत्री है। मामला सामने आने के बाद उसे पार्टी से निकाल दिया गया। राहुल वाल्मीकि फरार है। कोई उसके दिल्ली तो कोई मुंबई जाने की चर्चा कर रहा है।

ये खबर भी पढ़े: बुलंदशहर में विकास की नई उड़ान: 48 करोड़ की लागत से सड़क, नाली और लाइट के कार्यों का शुभारंभ

ये खबर भी पढ़े:कांवड़ यात्रा की तैयारियों को लेकर एसडीएम और सीओ ने किया NH-34 का दौरा, लोगों से कहा- किसी तरह की अफवाह में आने से बचे

हमारी खबरों को साझा करें

अन्य खबरें यहां पढे़