Khabar Bulandshahr

बुलंदशहर में गन्ने की खेती पर बढ़ा किसानों का भरोसा, इस साल 4228 हेक्टेयर बढ़ा रकबा

बुलंदशहर: गन्ने की खेती के प्रति किसानों का रुझान लगातार बढ़ रहा है। कम लागत, कम मेहनत और अधिक मुनाफे के कारण किसान गन्ने की फसल को प्राथमिकता दे रहे हैं। जिला गन्ना विभाग के ताजा सर्वे के अनुसार, इस साल जिले में गन्ने का रकबा 4228 हेक्टेयर बढ़ गया है। इस बढ़ोतरी ने ज्वार, गेहूं, बाजरा और मक्का जैसी फसलों के रकबे को प्रभावित किया है।

सर्वे के मुताबिक, इस साल जिले में 83,210 हेक्टेयर भूमि पर गन्ने की बुवाई हुई है, जो पिछले साल के 78,982 हेक्टेयर की तुलना में 4228 हेक्टेयर अधिक है। गन्ना विभाग ने सर्वे पूरा होने के बाद अब किसानों का सट्टा तैयार करने का काम शुरू कर दिया है।

जिला गन्ना अधिकारी अनिल कुमार भारती ने बताया कि जल्द ही चीनी मिल के कर्मचारी गांव-गांव जाकर किसानों को सर्वे का ब्योरा दिखाएंगे, ताकि वे अपने खेतों का क्षेत्रफल और अन्य विवरण देख सकें। स्थानीय किसान राकेश ने बताया कि गन्ने की फसल मौसम की मार, चाहे अधिक बारिश हो या सूखा, दोनों में कम नुकसान देती है।

ये खबर भी पढ़े:बुलंदशहर में गन्ने की खेती पर बढ़ा किसानों का भरोसा, इस साल 4228 हेक्टेयर बढ़ा रकबा

ये खबर भी पढ़े: बाहुबली सांसद डीपी यादव ने 2027 विधानसभा चुनाव लड़ने का दिया संकेत, गठबंधन पर बोले- ‘पार्टी करेगी फैसला’

हमारी खबरों को साझा करें

अन्य खबरें यहां पढे़