Khabar Bulandshahr

फेस हाजिरी न लगाने पर चीफ इंजीनियर का डंडा: 357 ऊर्जा निगम कर्मचारियों का वेतन रोका गया

बुलंदशहर: ऊर्जा निगम के 357 कर्मचारियों का जून माह का वेतन रोक दिया गया है। ये कर्मचारी न तो समय पर कार्यालय नहीं पहुंचे और न ही फेस हाजिरी लगाई। डीएम के निर्देश पर लागू की गई फेस हाजिरी व्यवस्था को इन कर्मचारियों ने गंभीरता से नहीं लिया।

क्यों लागू किया गया फेस हाजिरी सिस्टम
कर्मचारियों की समयबद्धता सुनिश्चित करने के लिए डीएम के आदेश पर फेस हाजिरी सिस्टम लागू किया गया था। इसके लिए एनआईसी अधिकारियों ने एक पोर्टल तैयार किया, जिसमें कर्मचारियों का डाटा और कार्यालयों की लोकेशन फीड की गई। इस व्यवस्था का मकसद था कि सभी कर्मचारी समय पर कार्यालय पहुंचें और अपनी उपस्थिति दर्ज करें।

ये खबर भी पढ़कर देखें: बुलंदशहर, खुर्जा, डिबाई, सिकन्द्राबाद में यहां- यहां 2 से 20% तक महंगी हो जाएंगी जमीनें, खाका तैयार, 21 जुलाई तक मांगी गईं आपत्तियां

357 कर्मचारियों की लापरवाही

जून माह के डाटा की जांच में खुलासा हुआ कि ऊर्जा निगम के विभिन्न कार्यालयों में तैनात 357 कर्मचारियों ने फेस हाजिरी नहीं लगाई और न ही समय पर कार्यालय पहुंचे। मुख्य अभियंता संजीव कुमार ने बताया कि कर्मचारियों को बार-बार निर्देश दिए गए थे, लेकिन उन्होंने इस व्यवस्था में रुचि नहीं दिखाई। इसके चलते निम्नलिखित खंडों के कर्मचारियों का वेतन रोका गया।

कहां कितने कर्मचारियों का रोका वेतन

देहात खंड: 35 कर्मचारी
खुर्जा खंड: 22 कर्मचारी
प्रथम परीक्षण खंड: 2 कर्मचारी
शहरी खंड: 48 कर्मचारी
ककोड़ खंड: 26 कर्मचारी
सिकंदराबाद खंड: 34 कर्मचारी
स्याना खंड: 36 कर्मचारी
परीक्षण खंड द्वितीय: 15 कर्मचारी
डिबाई खंड: 57 कर्मचारी
जहांगीराबाद खंड: 35 कर्मचारी
शिकारपुर खंड: 40 कर्मचारी
परीक्षण खंड तृतीय: 7 कर्मचारी

मुख्य अभियंता ने स्पष्ट किया कि फेस हाजिरी में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कर्मचारियों को चेतावनी दी कि भविष्य में इस तरह की अनदेखी के गंभीर परिणाम हो सकते हैं।

ये खबर भी देखें:खुर्जा जंक्शन पर गरीब रथ एक्सप्रेस में ब्रेक वाइंडिंग की समस्या, 15 मिनट तक खड़ी रही ट्रैन, बाद में हुई रवाना

ये खबर भी पढ़े:खुर्जा में 12 वर्षीय किशोरी ने फांसी लगाकर दी जान, सदमे में स्वजन

हमारी खबरों को साझा करें

अन्य खबरें यहां पढे़