Khabar Bulandshahr

समाजवादी पार्टी की बैठक में पूर्व विधायक महेंद्र वाल्मीकि का स्वागत, मोहम्मद मुस्लिम ने थामा सपा का दामन

शिकारपुर: नगर के समाजवादी पार्टी (सपा) कार्यालय पर मंगलवार को बैठक का आयोजन हुआ। बैठक में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की स्वीकृति से प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल द्वारा पूर्व विधायक महेंद्र कुमार वाल्मीकि को उत्तर प्रदेश सपा कार्यकारिणी का सदस्य नियुक्त किए जाने पर स्वागत किया गया।

बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद महेंद्र वाल्मीकि को कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से सम्मानित किया। बहुजन समाज पार्टी के नेता मोहम्मद मुस्लिम ने सपा जिला अध्यक्ष मतलूब अली और पूर्व विधायक महेंद्र वाल्मीकि की उपस्थिति में समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मोहम्मद मुस्लिम का फूल-माला पहनाकर स्वागत किया।

ये खबर पढ़कर देखें: अलीगढ़-गाजियाबाद हाईवे पर दर्दनाक हादसा, बाइक की टक्कर से वृद्ध की मौत, सवार घायल

बैठक में सपा नेताओं ने पार्टी की मजबूती और क्षेत्र में संगठन के विस्तार पर चर्चा की। इस दौरान प्रेमवीर यादव, विजय त्यागी, हाजी अख्तर, सैय्यद हिमायत अली, अजय विद्यार्थी, सरफराज अंसारी, पंकज वाल्मीकि, मोहम्मद दिलशाद, यासमीन तलत उस्मानी, शेख रईस अहमद, बादल यादव सहित सैकड़ों पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ये खबर भी पढ़े:समाजवादी पार्टी की बैठक में पूर्व विधायक महेंद्र वाल्मीकि का स्वागत, मोहम्मद मुस्लिम ने थामा सपा का दामन

ये खबर भी पढ़े:विधायक देवेंद्र सिंह लोधी ने करोड़ों की लागत से आधा दर्जन से अधिक मार्गों का लोकार्पण, बोले- क्षेत्र में बहेगी विकास की बयार

हमारी खबरों को साझा करें

अन्य खबरें यहां पढे़