Khabar Bulandshahr

दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ऊंचागांव पहुंचे, प्राचीन किले में देखीं अद्भुत कलाकृतियां

स्याना(बुलंदशहर): दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने अपनी पत्नी संगीता सक्सेना के साथ बुलंदशहर के नरसेना थाना क्षेत्र में स्थित ऊंचागांव के ऐतिहासिक किले का दौरा किया। यह निजी कार्यक्रम जिले में चर्चा का विषय रहा। जिले की सीमा पर मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ), अपर जिला मजिस्ट्रेट (एडीएम) राजस्व, और स्याना के उप-जिलाधिकारी (एसडीएम) ने उपराज्यपाल का स्वागत किया।

ये खबर भी पढ़कर देखें: होमगार्ड ने रोका DM-SSP का रास्ता, कहा- आदेश बदलिए, तभी आगे जाने दूंगा, कर्तव्यनिष्ठा देख सम्मान का ऐलान

सुरक्षा के पुख्ता इंतजामों के बीच भारी पुलिस बल के साथ उपराज्यपाल का काफिला किले पहुंचा। किले के स्वामी आरपी सिंह ने उपराज्यपाल दंपती को पुष्पगुच्छ भेंटकर उनका अभिनंदन किया। आरपी सिंह ने किले में संरक्षित ऐतिहासिक तस्वीरें, चित्रकलाएं, पुस्तकें, और अन्य दुर्लभ कलाकृतियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी, जिसे देखकर उपराज्यपाल प्रभावित हुए।

वरिष्ठ शिक्षाविद ने बताई उपलब्धियां

वरिष्ठ शिक्षाविद प्रवीण राजोरा ने उपराज्यपाल को क्षेत्र की समृद्ध कृषि उपज और धार्मिक महत्व के बारे में बताया। किले के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व को जानकर उपराज्यपाल ने इसकी सराहना की। कार्यक्रम के बाद उपराज्यपाल खानपुर क्षेत्र के कांचरौट गांव स्थित बागान रिजॉर्ट के लिए रवाना हुए।

ये खबर भी पढ़े: ताल- तलैया बना बिरौली का सरकारी स्कूल, बच्चों ने स्कूल आना किया बंद, पढ़ाई ठप

ये खबर भी पढ़े: बुलंदशहर में जानवरों का आतंक: कहीं गीदड़ तो कहीं कुत्ता और बिल्ली ने किया हमला, लगवाई वैक्सीन

हमारी खबरों को साझा करें

अन्य खबरें यहां पढे़