बुलंदशहर: कोतवाली नगर क्षेत्र के मोहल्ला रुकन सराय में एक घटना सामने आई है, जहां दबंगों ने एक युवक पर उसके ही घर में घुसकर धारदार हथियारों से जानलेवा हमला कर दिया। हमलावर वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए।
पीड़ित युवक समीर रुकन सराय का निवासी है। वह अपने घर पर शांतिपूर्वक बैठा था। तभी अचानक तीन हमलावरों ने उसके एकघर में घुसकर उस पर चाकू और अन्य नुकीले हथियारों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।
हमले में समीर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों ने तुरंत समीर को जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे हायर मेडिकल सेंटर रेफर कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हमलावरों की पहचान करने में जुट गई है।
ये खबर भी पढ़े:स्याना और गुलावठी के युवाओं ने लहराया परचम, तरुण और प्रीत बने सीए, क्षेत्र में खुशी की लहर
ये खबर भी पढ़े:कावड़ यात्रा: अलर्ट मोड पर पुलिस-प्रशासन, एसएसपी ने कावड़ियों का जाना कुशलक्षेम, अधीनस्थों से कहा- कोई कवड़ियाँ न दिखे परेशान