Khabar Bulandshahr

बुलंदशहर में महंगी होगी जमीन, सर्किल रेट बढ़ाने का प्रस्ताव तैयार, 21 जुलाई तक दर्ज करा सकते हैं आपत्तियाँ

बुलंदशहर: जिले में जमीनों के सर्किल रेट में प्रस्तावित वृद्धि को लेकर प्रशासन ने आम जनता से आपत्तियां मांगी हैं। जिला प्रशासन ने सर्किल रेट बढ़ाने के लिए कराए गए सर्वे के आधार पर नई दरों की सूची तैयार की है। सभी दरों को उप निबंधक कार्यालयों में चस्पा कर दिया गया है। लोग 7 जुलाई से 21 जुलाई तक इन प्रस्तावित दरों पर अपनी आपत्तियां दर्ज करा सकते हैं।

सर्वे के बाद तैयार हुई नई दरें
शासन के निर्देश पर जिले में सर्किल रेट में संशोधन के लिए सातों उप निबंधक कार्यालयों को सर्वे करने के आदेश दिए गए थे। सर्वे पूरा होने के बाद प्रस्तावित सर्किल रेट की दरें तय कर ली गई हैं। इन दरों की सूची को पारदर्शिता के लिए संबंधित निबंधन कार्यालयों में सार्वजनिक कर दिया गया है। अपर जिलाधिकारी (वित्त) अभिषेक कुमार सिंह ने बताया कि नई दरों पर आम जनता की राय लेने के लिए 15 दिन का समय दिया गया है।

ये खबर भी पढ़े:शिकारपुर में बारिश से मकान की दीवार ढही, महिला और दो बच्चे मलबे में दबे, रेस्क्यू के बाद सीएचसी में भर्ती

आपत्तियां दर्ज करने की प्रक्रिया
एडीएम वित्त अभिषेक कुमार सिंह के अनुसार, 7 जुलाई से 21 जुलाई तक कोई भी व्यक्ति प्रस्तावित सर्किल रेट पर अपनी आपत्तियाँ या सुझाव निबंधक कार्यालय में जमा कर सकता है। इन आपत्तियों की जाँच और निस्तारण के बाद ही नई दरों को अंतिम रूप दिया जाएगा। यह कदम सुनिश्चित करेगा कि सर्किल रेट में वृद्धि से पहले सभी पक्षों की राय ली जाए और पारदर्शी तरीके से निर्णय लिया जाए।

क्यों जरूरी है सर्किल रेट में बदलाव?
सर्किल रेट वह न्यूनतम मूल्य है, जिस पर जमीन या संपत्ति का रजिस्ट्रेशन किया जाता है। समय के साथ बाजार मूल्य में बदलाव के कारण सर्किल रेट को संशोधित करना आवश्यक हो जाता है। जिला प्रशासन का कहना है कि इस सर्वे का उद्देश्य वर्तमान बाजार स्थिति के अनुरूप सर्किल रेट को यथोचित बनाना है, ताकि सरकारी राजस्व में वृद्धि हो और संपत्ति के लेन-देन में पारदर्शिता बनी रहे।

ये खबर भी पढ़े: बराल में विद्युत एसडीओ की अभद्रता से नाराज संविदाकर्मी, हड़ताल पर बैठे, 17 गांवों में बिजली आपूर्ति ठप

ये खबर भी पढ़े:बराल में विद्युत एसडीओ की अभद्रता से नाराज संविदाकर्मी, हड़ताल पर बैठे, 17 गांवों में बिजली आपूर्ति ठप

हमारी खबरों को साझा करें

अन्य खबरें यहां पढे़