Khabar Bulandshahr

स्याना में गर्भवती महिला सिपाही व पति पर हमला, वीडियो में हाथ में गंडासा थामे दिखा आरोपी, बाद में आरोपी की भी बिगड़ी तबियत, हायर सेंटर रेफर

चिराग त्यागी
स्याना (बुलंदशहर): स्याना नगर के बुगरासी चौराहे पर एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां स्याना थाने में तैनात गर्भवती महिला सिपाही सोनम और उनके सिपाही पति अंकित पर एक डॉक्टर ने धारदार हथियार दिखाकर मारपीट की। हाथ में गंडासा थामे हुए आरोपी का वीडियो भी वायरल हो गया है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया। थाने पहुंचने पर उसकी तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।

हाथ में हथियार थामे दिखा आरोपी(वीडियो)

जानकारी के अनुसार, सिपाही दंपति बुलंदशहर से अल्ट्रासाउंड कराकर स्याना लौट रहे थे। इसी दौरान चांदपुर चुंगी के पास उनकी गाड़ी आगे चल रही एक कार से टकरा गई। इस बात पर गुस्साए कार सवार डॉ. कुशलपाल ने बुगरासी चौराहे पर दंपति के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी और धारदार हथियार दिखाकर उन पर हमला कर दिया। गर्भवती सिपाही और उनके पति को गंभीर चोटें आईं।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची स्याना पुलिस ने आरोपी डॉ. कुशलपाल को हिरासत में लिया। थाने पहुंचने पर अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई। पुलिस ने तत्काल उसे स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया।

ये खबर भी पढ़े: गुलावठी में बिना पंजीकरण के चल रहे अस्पताल को स्वास्थ्य विभाग ने किया सील

ये खबर भी पढ़े: ‘खबर बुलंदशहर’ फॉलोअप: 5 रुपए का निगला सिक्का, दिल्ली में इलाज के बाद सुधरी बच्चे की हालत

हमारी खबरों को साझा करें

अन्य खबरें यहां पढे़